ब्रह्माभट्ट धर्मशाला को सौंपा पांच लाख रुपये अनुदान राशि का चेक
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अखिल भारतीय ब्रह्माभट्ट समाज की धर्मशाला कुरुक्षेत्र के लिए अनुदान राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अखिल भारतीय ब्रह्माभट्ट समाज की धर्मशाला कुरुक्षेत्र के लिए अनुदान राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर व प्रदेश ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष श्यामलाल जांगड़ा ने ब्रह्मभट्ट समाज के सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में धर्मशाला के प्रधान म¨हद्र पाल को सरकार द्वारा जारी पांच लाख रुपये अनुदान राशि का स्वीकृति पत्र सौंपा। सभा के प्रधान म¨हद्र पाल ने जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर व श्यामलाल जांगड़ा का फूलमालाएं व पगड़ी पहनाकर अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने लड्डू भी बांटे गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता वेदपाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान की मौजूदगी में 22 मई 2018 को ओबीसी समाज की सभी धर्मशालाओं में पुस्तकालय,शौचालय एवं धर्मशाला निर्माण के लिए पांच लाख अनुदान देने की घोषणा की थी। इस मौके साधु राम, ज्ञान चंद शर्मा, अमरनाथ,राजकुमार, विश्वेंद्र, गुलशन कुमार, सतपाल जांगड़ा, गौरव भट्ट, सीता राम व शादीलाल उपस्थित रहे।