कोरोना के 33 नए मरीज आए, 32 स्वस्थ होकर लौटे
जिले में बुधवार को 33 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके पॉजिटिव का आकड़ा 6404 पर पहुंच गया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिले में बुधवार को 33 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके पॉजिटिव का आकड़ा 6404 पर पहुंच गया है। इधर 32 मरीज एक दिन में स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। स्वास्थ्य विभाग होम क्वारंटाइन मरीजों पर भी लगातार नजर रखे हुए हैं।
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने बुधवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में बताया कि जिले में दिसंबर माह से अब तक 3094 लोग बाहर से आए हैं। इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्कर पूरा कर चुके हैं और 239 व्यक्तियों को होम क्वांरटाइन किया गया है। अब तक 104370 में से 97562 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। बुधवार को अलग-अलग जगहों पर 33 नए केस आए हैं। 32 मरीज भी स्वस्थ हुए हैं। उनको डिस्चार्ज कर अपने घर भेज दिया है। जिले में अब तक 6404 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 5946 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 97 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। अब जिले में कोरोना वायरस के 361 एक्टिव केस हैं।
12 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाए
जिलाधीश एवं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि कोरोना वायरस के फैलाव एवं रोकथाम के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। पॉजिटिव केस मिलने पर मॉडल टाउन लाडवा, खेड़ा वाली गली पिहोवा, पंचोलिया मौहल्ला, नंद कालोनी, पूजा कालोनी, फौजी प्लांट, झांसा, बाखली खुर्द, भेरियां, भट्ट माजरा, हरिगढ़ भौरख व कलसाना सहित 12 स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।