224 सिपाहियों ने दिया बी-1 का मॉक टेस्ट
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सिपाही पद की पदोन्नित के लिए शनिवार को पुलिस लाइन में मॉक टेस्ट का आयोजन हुआ।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सिपाही पद की पदोन्नित के लिए शनिवार को पुलिस लाइन में मॉक टेस्ट का आयोजन हुआ। जिसमें 224 सिपाहियों ने परीक्षा दी। सिपाहियों को टेस्ट के लिए प्रशिक्षण दिया गया। दो घंटे की परीक्षा के दौरान सिपाहियों को जानकारी दी गई।
पुलिस प्रवक्ता मंजीत पांचाल ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से सिपाहियों के बी-1 परीक्षा के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया था। बी-1 परीक्षा के लिए पांच वर्ष की नौकरी पूरी होने के बाद सिपाही मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नति के लिए यह परीक्षा देते हैं। इस बाद यह परीक्षा प्रदेश स्तर पर होगी। जिसमें 1706 पदों पर पदोन्नति होगी। आनलाइन परीक्षा की जानकारी के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी।