एमबीए के 20 विद्यार्थियों का उप प्रबंधक के पद पर चयन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग के 20 विद्यार्थियों का चयन आइसीआइसीआइ बैंक में उप प्रबंधक के पद पर किया गया है। इन चयनित विद्यार्थियों को बैंक की ओर से 4.12 लाख का वार्षिक पैकेज दिया जाएगा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग के 20 विद्यार्थियों का चयन आइसीआइसीआइ बैंक में उप प्रबंधक के पद पर किया गया है। इन चयनित विद्यार्थियों को बैंक की ओर से 4.12 लाख का वार्षिक पैकेज दिया जाएगा। इससे पहले बैंक ने विभाग के 32 विद्यार्थियों को दो माह प्रशिक्षण दिया। कुवि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से कुवि परिसर में खुशी का माहौल है। कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा और कुलसचिव डा. संजीव शर्मा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट को-आर्डिनेटर डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि विवि के एमबीए के विद्यार्थी ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण के लिए विभिन्न संस्थाओं में जाते हैं। पिछले दो सत्रों से यह प्रशिक्षण आनलाइन माध्यम से दिया जा रहा है। इसी कड़ी में एमबीए के 32 विद्यार्थियों का चयन आइसीआइसीआइ बैंक की ओर से किया गया था। बैंक की ओर से इन्हें दो माह का आनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान 20 विद्यार्थियों को उनके कार्य के मूल्यांकन के आधार पर बैंक की ओर से उप प्रबंधक के पद की नौकरी का आफर दिया गया है। इसे सभी विद्यार्थियों ने आसानी से स्वीकार कर लिया है।
चयनित होने वाले विद्यार्थी
चयन होने वाले वद्यार्थियों में अंजना कंबोज, विनय कुमार, गायत्री, रिया सिगला, अपूर्वा चौहान, संजय शर्मा, आंचल, सलोनी देवी, जसलीन कौर, सिमरन, शैफाली बंसल, अंकित परमार, विभूति शर्मा, संध्या मैहला, तानिया रोहिला, रोबिन लांबा, केशव राजपाल, कल्याणी व अर्पणा शुक्ला शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी अंतिम परीक्षा के बाद जुलाई 2022 में बैंक ज्वाइन करेंगे।