190 ग्राम अफीम सहित दो काबू, मामला दर्ज
प्रोपर्टी डीलर की आढ़ में अफीम सप्लाई करने वाले दो आरोपितों को पुलिस की अपराध शाखा-दो ने धरा है।
संवाद सहयोगी, पिहोवा: प्रोपर्टी डीलर की आढ़ में अफीम सप्लाई करने वाले दो आरोपितों को पुलिस की अपराध शाखा-दो ने धरा है। दोनों को 190 ग्राम अफीम के साथ गांव मोरथली बस अड्डा के नजदीक काबू किया गया। आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे राजस्थान से अफीम खरीदकर लाते थे। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
राजस्थान एएसआइ सतविद्र सिंह ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वे पुलिस टीम के साथ गांव मोरथली बस अड्डा के समीप गश्त पर थे। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि धूलगढ़ निवासी अजीत सिंह व गुरजीत सिंह प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। दोनों प्रोपर्टी डीलर की आढ़ में अफीम बेचने का अवैध धंधा करते हैं। वे बिना नंबर की कार में अफीम सप्लाई करने के लिए गांव सतौड़ा की ओर जा रहे हैं। नाकाबंदी की जाए तो अजीत सिंह व गुरजीत सिंह अफीम के साथ काबू किए जा सकते हैं। सूचना पर सब इंस्पेक्टर जीत सिंह की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी की गई। इसी दौरान पिहोवा की तरफ से आ रही एक बिना नंबर की कार दिखाई दी। शक के आधार पर कार को रोका, जिसमें दो लोग सवार थे। जब उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली तो उन्हें उसमें से 190 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिसका अनुमानित मूल्य 50 हजार रुपये है। पूछने पर बताया कि वह यह अफीम राजस्थान से खरीद कर लाए थे। जिसे उन्होंने गांव सतौड़ा में सप्लाई करना था। सब इंस्पेक्टर जीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है, ताकि मामले की बारीकी से जांच की जा सके।