Move to Jagran APP

189वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली

189वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 05:56 AM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 05:57 AM (IST)
189वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली
189वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रेरणा समिति हरियाणा की ओर से 189वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली। पर्यावरण जागरूकता अभियान से जुड़े कर्म चंद ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण के साथ सड़क सुरक्षा पर ध्यान देने की बहुत अधिक आवश्यकता है। दो-पहिया वाहन चालक को अपने वाहन को चलाते समय गति सीमा को नियंत्रित रखना चाहिए। सड़क पर ट्रैक्टर व ट्राली चालक को गति सीमा नियंत्रित रखने के साथ अधिक सावधानी की आवश्यकता है क्योंकि ट्रैक्टर को रोकने के लिए अधिक सावधानी चाहिए। सड़क सुरक्षा के लिए वाहनों पर कोई भी ऑडियो, रेडियो या स्टीरिओ इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है। पर्यावरण प्रहरी कमल सैनी और दीपक ने कहा कि पर्यावरण को मानव के अनुकूल बनाने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि सभी को अपने आसपास के क्षेत्र को हरा भरा करने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने चाहिए और उनकी एक वर्ष तक देखभाल करने पर अच्छे परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा नारा है हरा भरा हो घर आंगन और संसार सारा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.