Move to Jagran APP

गीता के 18 अध्याय को संजोएगा 18 मंजिला ज्ञान मंदिर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : श्री ब्रह्मापुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट परिसर में बुधवार को संस्थापक एवं संचालक स्वामी चिरंजीपुरी महाराज का 88वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 12:58 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 12:58 AM (IST)
गीता के 18 अध्याय को संजोएगा 18 मंजिला ज्ञान मंदिर
गीता के 18 अध्याय को संजोएगा 18 मंजिला ज्ञान मंदिर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : श्री ब्रह्मापुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट परिसर में बुधवार को संस्थापक एवं संचालक स्वामी चिरंजीपुरी महाराज का 88वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आश्रम के ट्रस्टियों ने स्वामी चिरंजीपुरी महाराज को तिलक किया। ट्रस्टी मित्रसेन गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष सतीश मित्तल ने कहा कि संतों ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दिया है। संतों के साए में ही मानवता पल्लवित होती है। उन्होंने आश्रम में आए लोगों को ट्रस्ट द्वारा बनाए जा रहे 18 मंजिला ज्ञान मंदिर की जानकारी दी। तत्पश्चात जरूरतमंदों एवं साधुओं को गर्म कपड़े, कंबल बांटे गए। स्वामी चिरंजीपुरी महाराज ने बताया कि धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में 3 एकड़ भूमि में 18 मंजिला ज्ञान मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। कुरुक्षेत्र की प्रतिष्ठा के अनुसार गीता के 18 अध्याय, 18 अक्षोहिणी सेना, महाभारत के 18 दिनों का युद्ध, अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों के प्रतीक एवं कुरुक्षेत्र में पवित्र नदी सरस्वती का स्वरूप इस मंदिर में देखने को मिलेगा।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। गीता जयंती के उपलक्ष्य में ब्रह्मासरोवर के मुख्य प्रवेश द्वार के निकट भव्य रासलीला का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाती है। आश्रम में दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर नेमकुमार जैन, समाजसेवी विनोद गर्ग, मास्टर लच्छी राम, सुभाष गुप्ता, डॉ. पवन गोयल, रीटा गोयल, कमला देवी, ऊषा गुप्ता, सुमन गर्ग, जयनारायण गोयल कैथल, मोहित गुप्ता दिल्ली, अंकुर मित्तल, अनमोल बंसल, बृजमोहन गुप्ता, सुशील कंसल और खैरातीलाल ¨सगला मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.