14 किसानों ने जलाए अवशेष, 35 हजार जुर्माना
कृषि विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी किसान जागरूक नहीं हो रहे हैं। उप तहसील बाबैन क्षेत्र में अधिकारियों ने 14 किसानों को पराली में आग लगाते हुए पकड़कर उनका मौके पर ही चालान कर 35 हजार रुपये का जुर्माना राशि वसूल किया है।
संवाद सहयोगी, बाबैन : कृषि विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी किसान जागरूक नहीं हो रहे हैं। उप तहसील बाबैन क्षेत्र में अधिकारियों ने 14 किसानों को पराली में आग लगाते हुए पकड़कर उनका मौके पर ही चालान कर 35 हजार रुपये का जुर्माना राशि वसूल किया है।
सरकार के जागरूकता अभियान का किसानों पर काफी सकारात्मक असर भी हुआ है। जिसका परिणाम यह है कि ज्यादातर किसान अब केवल आलू के लिए तैयार किए जाने वाले खेत में ही आग लगाते हैं। बाबैन क्षेत्र के किसान गुरनाम ¨सह, जसमेर ¨सह, राजकुमार, रोशन लाल, वीरेंद्र ¨सह का कहना है आलू की फसल के लिए अब मौसम एक दम तैयार है। उनका कहना है कि जिस खेत में धान के फाने हैं, उस खेत को आलू लगाने के लिए तैयार करने में काफी परेशानी होती है। फाने वाले खेतों को फसल के लिए तैयार करने में भी उन्हें काफी अतिरिक्त खर्चा करना पड़ रहा है।