जयराम संस्थान की 12वीं कक्षा छात्रा अंजली ने 800 व 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र श्रीमति केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जिला
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : श्रीमति केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अपना लौहा मनवाया है। 12वीं कक्षा की छात्रा अंजली ने 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसी प्रकार सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्रा रीटा और काजल ने कुश्ती में स्वर्ण पदक हासिल किया है। संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता ने बताया कि राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्रा राजवंत ने शॉट पुट व जेवलियन थ्रो में रजत पदक, छात्रा पायल ने हाई जंप में कांस्य पदक, छात्रा काजल ने कुश्ती (53 किलोभार) में स्वर्ण पदक हासिल किया। छात्रा सीमा ने बास्केटॉल में कांस्य पदक और छात्रा सुधा ने शॉटपुट व जेवलियन थ्रो में भागीदारी दिखाकर कालेज का नाम रोशन किया। संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मास्वरुप ब्रह्मचारी ने प्रतिभाशाली छात्राओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि जयराम शिक्षण संस्थान की छात्राएं शिक्षा, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं और खेलों में हमेशा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी अग्रणी रही हैं।