Move to Jagran APP

111 विशेष पुलिस अधिकारियों को भर्ती 20 फरवरी को

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार जिले में 111 पदों पर विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती 20 फरवरी को पुलिस लाइन में होगी। इन पदों के लिए पूर्व सैनिक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के साथ हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल से निकाले गए पुरुष व महिला सिपाही भी आवेदन कर सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 07:17 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 07:17 AM (IST)
111 विशेष पुलिस अधिकारियों को भर्ती 20 फरवरी को
111 विशेष पुलिस अधिकारियों को भर्ती 20 फरवरी को

जासं, कुरुक्षेत्र : पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार जिले में 111 पदों पर विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती 20 फरवरी को पुलिस लाइन में होगी। इन पदों के लिए पूर्व सैनिक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के साथ हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल से निकाले गए पुरुष व महिला सिपाही भी आवेदन कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल ¨सह ने बताया कि मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में हरियाणा पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 21 के अनुसार विशेष पुलिस अधिकारियों का चयन किया जाना है। जिले में 100 पदों पर पूर्व सैनिक व सीएपीएफ के पूर्व सैनिकों को भर्ती किया जाना है, वहीं 11 पदों पर हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल से निकाले गए पुरुष व महिला सिपाही लिए जाएंगे। आवेदनकर्ता की उम्र 25 से 50 वर्ष की होनी चाहिए। इन चयनित विशेष पुलिस अधिकारी को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। यह राशि सीधी बैंक के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इन सहायक बल के सदस्यों को उनके गृह थानों में नियुक्त नहीं किया जाएगा, बल्कि उसके आस-पास के थानों में नियुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा नियमानुसर सभी सुविधाएं दी जाएगी। इसके लिए योग्य अभियार्थी 20 फरवरी को सुबह अपने शैक्षणिक, डिस्चार्ज प्रमाण-पत्र, मूल व छाया प्रति व 4 पास्पोर्ट साइज फोटो लेकर पुलिस लाइन पहुंचे। इन चयनित विशेष पुलिस अधिकारियों को 15 दिनों का कैप्सूल कोर्स कराया जाएगा।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.