नशे की गर्त में फंसते जा रहे युवा : रूपेश्वरी
कस्बे की पंजाबी धर्मशाला में चल रही पांच दिवसीय श्री कृष्ण कथा में साध्वी रूपेश्वरी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण संसार में कण-कण में विराजमान हैं। वे अपने भक्तों पर कभी भी किसी प्रकार का संकट नहीं आने देते। प्रभु की शरण में रहकर अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
संस, असंध : कस्बे की पंजाबी धर्मशाला में चल रही पांच दिवसीय श्री कृष्ण कथा में साध्वी रूपेश्वरी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण संसार में कण-कण में विराजमान हैं। वे अपने भक्तों पर कभी भी किसी प्रकार का संकट नहीं आने देते। प्रभु की शरण में रहकर अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि देश की रीढ़ कहे जाने वाले युवा आज नशे की गर्त में फंसते जा रहे हैं। नशा हमारे देश की जड़ को खोखला कर रहा है। नशे के कारण चारों तरफ अनैतिकता, हत्याएं और चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जो समाज के लिए घातक हैं। समय की मांग है कि युवा आध्यात्मिक ज्ञान की ओर ध्यान दें। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।