योगेंद यादव ने हर हाथ को काम दिलाने का लिया संकल्प
स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद यादव ने कहा कि हम एक ऐसा हरियाणा बनाने का संकल्प लेते हैं जहां हर हाथ को काम मिले।
जागरण संवाददाता, करनाल : स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद यादव ने कहा कि हम एक ऐसा हरियाणा बनाने का संकल्प लेते हैं जहां हर हाथ को काम मिले। हर काम को सम्मान मिले और हर नौकरी के चयन में पारदर्शिता हो। समान काम का समान वेतन हो। इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक विस्तृत खाका और कार्य योजना हम जल्द ही हरियाणा की जनता के सामने पेश करेंगे। हम यह संकल्प लेते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी के मुद्दे को हरियाणा के हर मतदाता तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने सेक्टर 12 में सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे स्वराज इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष राजीव गोदारा ने विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही स्वराज इंडिया की हरियाणा में सकारात्मक भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
स्वराज इंडिया नेता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य परमजीत सिंह ने यदि सरकार को लगता है कि उन्होंने रो•ागार और अच्छा काम किया है तो खुली बहस में आए।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम ने कहा कि स्वराज इंडिया ने बेरोजगारी को हरियाणा चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाकर वह कर दिया है जो प्रदेश की कोई भी अन्य पार्टी नहीं कर पाई। इस दौरान रमजान चौधरी, दीपक लांबा मौजूद रहे।