जींद उपचुनाव के लिए ड्यूटियां लगाई
संवाद सहयोगी, असंध : कांग्रेस किसान खेत मजदूर प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की एक मासिक बैठक क
संवाद सहयोगी, असंध : कांग्रेस किसान खेत मजदूर प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की एक मासिक बैठक कांग्रेस खेत मजदूर प्रकोष्ठ के कार्यालय में हुई। कांग्रेस किसान खेत मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने 23 दिसंबर को असंध की नई अनाज मंडी मे आयोजित हुई कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर की किसान आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
शेरी ने जींद उपचुनाव के लिए कांग्रेस खेत मजदूर प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई और जींद में कांग्रेस पार्टी के पक्ष मे वोट करने और प्रचार करने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमे सभी वर्गो के लोगों को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस खेत मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सोहनपाल राणा, करतार मलिक, मंगली राम शर्मा, कांता सरीन, राजेंद्र मलिक, जयपाल शर्मा, सिराजुद्दीन दुपेडी, सुखबीर ¨सधड, अनिल फफड़ाना, सतपाल बिघाना, बल¨वद्र मंचूरी, दलेल कौलखेडा, रिषिपाल आर्य और वकील अहमद मौजूद रहे।