Move to Jagran APP

महिलाओं ने बैंक पर जड़ा ताला

चौरा गांव में महिलाओं ने पीएनबी शाखा पर ताला जड़कर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 May 2019 08:12 AM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 06:29 AM (IST)
महिलाओं ने बैंक पर जड़ा ताला
महिलाओं ने बैंक पर जड़ा ताला

संवाद सहयोगी, घरौंडा : चौरा गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सैकड़ों महिलाओं ने गुरुवार सुबह ताला जड़ दिया। मैनेजर पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगा जमकर नारेबाजी की। ये महिलाएं हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूह से संबंध रखती हैं। महिलाएं ताला लगाकर बैंक के सामने सड़क पर ही बैठ गई और रास्ता जाम कर दिया। महिलाओं का कहना है कि वे जब तक बैंक का ताला नहीं खोलेंगी, जब तक बैंक का मैनेजर माफी नहीं मांगता। पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया।

loksabha election banner

इस शाखा में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी करीब 1200 महिलाओं के खाते हैं। ग्रुप द्वारा पास किए गए एक ऋण की राशि जारी करने को लेकर महिलाओं और बैंक मैनेजर के बीच विवाद हो गया। महिलाओं का आरोप है कि गत बुधवार को बैंक मैनेजर ने ग्रुप की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप लगाया कि मैनेजर ने कहा कि किस टाइप की लेडिज को लेकर उनके कैबिन में आ जाती हो? प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि बैंक मैनेजर पूर्व में भी दु‌र्व्यवहार करता रहा है। बंधक ग्राहकों और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक

महिलाओं की ओर से तालाबंदी से बैंक के अंदर मौजूद कर्मचारी व अन्य ग्राहक बैंक परिसर में बंधक बन गए। बैंक के अंदर ग्राहक महिलाओं से उन्हें बाहर निकालने की गुहार लगाते रहे, लेकिन महिलाओं ने ताला नहीं खोला। ताला खोलने को लेकर ग्राहकों और ग्रुप की महिलाओं में नोकझोंक भी हुई। बंधक रहे ग्राहक व कर्मचारी

प्रदर्शनकारियों ने लगभग साढ़े 11 बजे बैंक के गेट पर ताला जड़ दिया। पीएनबी बैंक के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और बैंक के अधिकारियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अड़ी रहीं। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझा कर ताला खुलवाया। उधर, दोनों पक्षों ने शिकायत पुलिस को नही दी है। पीएनबी चौरा शाखा में महिलाओं द्वारा ताला लगाने की सूचना मिली थी। महिलाएं बैंक मैनेजर पर अभद्र बर्ताव के आरोप लगा रही है। महिलाओं को समझाकर कर ताला खुलवाया। शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

नरेश कुमार, पुलिस अधिकारी, थाना घरौंडा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.