Move to Jagran APP

सरकार से उठा महिलाओं का भरोसा : कुमारी सैलजा

जागरण संवाददाता, करनाल : कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने क

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 06:16 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 06:16 PM (IST)
सरकार से उठा महिलाओं का भरोसा : कुमारी सैलजा
सरकार से उठा महिलाओं का भरोसा : कुमारी सैलजा

जागरण संवाददाता, करनाल :

loksabha election banner

कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा है कि देश में महिलाओं का भरोसा केंद्र और प्रदेश सरकार से उठ गया है। देश और प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। केंद्रीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो के अनुसार प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध चार गुणा अधिक बढ़ गए है। देश में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने शनिवार को जाट भवन में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बोल रही थीं। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामकिशन गुर्जर एआइसीसी के सदस्य सुरेश गुप्ता मतलौडा, सतीश तेजली, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा हरियाणा प्रभारी अनुपमा रावत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चित्रा, प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता महिला कांग्रेस बिमला सरोहा, कांग्रेस नेत्री कमल मान, सुधा भारद्वाज, ग्रामीण जिलाध्यक्ष निशा देवी, प्रदेश सचिव मुनीश परवेज राणा, कांग्रेस नेता जो¨गद्र नली, संगठन सचिव राजकिरण सहगल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित बुटाना ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महिला शक्ति एप्स की चर्चा करते हुए सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि इसके माध्यम से करोड़ों महिलाएं राहुल गांधी के साथ जुड़ेंगी। उन्होंने कहा कि करनाल जिला भले ही सीएम का जिला हो, लेकिन करनाल को देखकर नहीं लगता कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोई विकास कार्य कराया हो। करनाल के विकास के साथ-साथ प्रदेश में विकास के नाम पर दिखावा हुआ है। सुमित्रा चौहान ने कहा कि जब तक भाजपा को सत्ता से बेदखल नहीं कर देते तब कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेगा। कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल ग्रामीण जिलाध्यक्ष निशा देवी ने पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा को सीडब्लयूसी की मेंबर बनने पर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन मीना राठी ने किया। इस मौके पर रेनू अग्रवाल, करिश्मा लुथरा, संतोष तेजान, सुषमा नागपाल, दिलबाग ¨सह, अरुण कुमार व राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य गोपाल सहोता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.