बिना प्ला¨नग विकास से व्यापारी नाराज, बोले-अब मेयर उसी को चुनेंगे जिसका विजन क्लीयर हो
जागरण संवाददाता, करनाल सरकार की कार्यप्रणाली और बिना प्ला¨नग के हुए विकास कार्यो से श
जागरण संवाददाता, करनाल
सरकार की कार्यप्रणाली और बिना प्ला¨नग के हुए विकास कार्यो से शहर के व्यापारी खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि शहर में विकास कार्य की कोई प्री प्ला¨नग नहीं थी। लिहाजा समस्याएं बरकरार हैं। अब निगम चुनाव में उसी को मेयर चुनेंगे, जिसका विजन क्लीयर होगा। हरियाणा व्यापार मंडल इकाई करनाल के पदाधिकारियों ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में व्यापारी वर्ग अहम भूमिका निभाएगा।
मंडल के महासचिव प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि मंडल की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में यह निर्णय लिया है कि चुनाव में उसी को मेयर व पार्षद चुनेंगे जो व्यापारी हितों की बात करेगा। व्यापार मंडल एक गैर राजनैतिक मंच है और 36 बिरादरियों के लोग अपने व्यवसाय से व्यापार मंडल के बैनर तले संगठित हैं। सालों से नहीं जलीं ट्रैफिक लाइटें
व्यापारियों ने कहा कि पहले तो सड़कें बनाई जाती हैं। फिर गैस पाइप, सीवर लाइन और अन्य कार्यो के लिए सड़क को दोबारा खोदा जाता है। यह गलत है। बड़े शहरों की तरह करनाल में भी ट्रैफिक लाइटें लगाई, लेकिन इनकी मॉनिट¨रग भी ठीक नहीं है। पुरानी सब्जी मंडी चौक और अस्पताल चौक पर लाइटें शुरू से ही बंद हैं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष महेश भाटिया, अजीत ¨सह चावला, विपिन शर्मा, प्रेम सागर, विजय कौशल, दीपक नारंग, रवि दुआ, नीरज उप्पल, रवि चानना, योगेश भुगड़ा, दिनेश अग्रवाल, विनोद खेत्रपाल, धर्मेद्र मलिक, प्रवीण गुप्ता, हुक्म चंद मुंजाल और अनिल ठकराल मौजूद रहे। एन्हांसमेंट कम करने का सीएम ने दिया था आश्वासन
व्यापार मंडल करनाल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा ने बताया कि नेता जी सुभाष मार्केट में नगर निगम की ओर से 68 दुकानों को एन्हांसमेंट के नोटिस जारी किए हैं। ये दुकानें करीब 42 साल पुरानी हैं। फिर अब नोटिस क्यों जारी हो रहे हैं। इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि नोटिस में एन्हांसमेंट को कम करने के लिए अधिकारियों समेत सीएम से भी तीन बार मुलाकात कर चुके हैं। इसे कम करने का आश्वासन भी मिला, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। इसलिए वे खासे नाराज हैं। हाउस टैक्स और ट्रेड लाइसेंस भी इन चुनावों में विशेष मुद्दा
करनाल व्यापार मंडल के महासचिव हरमीत ¨सह हैप्पी ने कहा कि करनाल नगर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए व्यापारी वर्ग हमेशा ही अग्रसर रहा है। अब अतिक्रमण, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग सुविधा, स्ट्रीट लाइट, सड़कें और अन्य सुविधाओं की सुचारू व्यवस्था के लिए जिन उम्मीदवारों का दृष्टिकोण साफ होगा। उनको ही इन चुनावों में जनता अपना वोट देगी। हाउस टैक्स और ट्रेड लाइसेंस भी इस चुनाव में विशेष मुद्दा रहने वाले हैं।