क्यों नहीं लाडो हमारे अंगना.. नाटक मंचित
संवाद सहयोगी, इंद्री : इंडो वर्टू नाटय संस्था उड़ाना की ओर से ब्याना गांव में क्यों नहीं लाडो
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 07:17 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 01:32 AM (IST)
संवाद सहयोगी, इंद्री : इंडो वर्टू नाटय संस्था उड़ाना की ओर से ब्याना गांव में क्यों नहीं लाडो हमारे अंगना.. नाटक का मंचन हुआ। यह नाटक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित है और लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रायोजित था। संस्था के निदेशक सुमेर शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के चलते इंद्री क्षेत्र के लगभग 15 गांवों में कार्यक्रम होंगे। नाटक के माध्यम से जनता में यह संदेश दिया जा रहा है कि लड़कियां लड़कों से किसी भी मायने में कम नहीं है। शास्त्रों के अनुसार लड़कियां कुदरत का वरदान होती है, देवी स्वरूप होती है। इस मौके पर शंकुतला देवी, ममता रानी, रंगकर्मी जसबीर मथाना, सतीश सांदल, संजीव शर्मा मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें