उपलाना में जयंती पर कार्यक्रम, नेताजी को किया गया नमन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गांव उपलाना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने शिरकत की। जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
संवाद सूत्र, जलमाना : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गांव उपलाना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने शिरकत की। जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में शहीद दरबारा सिंह के पिता लखा सिंह को सम्मानित किया गया। आजाद हिद फौज के तराने गाए गए तथा उनकी गौरवशाली गाथाओं पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश को आजाद कराने के लिए आजाद हिद फौज का गठन किया था। क्रांतिकारियों को सदा याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच महीपाल राणा, ईशम सिंह, रामस्वरूप कश्यप, कृष्ण कश्यप, रोशन लाल, राजेंद्र, सत्यवान, जोगेन्द्र पाल, अशोक पाल, प्रेम चंद्र, शीशपाल, जैना राम, धुलिया, रघुबीर, पवन कुमार मौजूद थे।