अनूठे अभियान के तहत 500 पौधे लगाएगी निस्वार्थ सोशल ट्रस्ट
निस्वार्थ सोशल ट्रस्ट द्वारा शहर को हरा-भरा बनाने के लिए चलाए जा रहे अनूठे अभियान 'पेड़ लगाओ-शहर के हरा-भरा बनाओ' के तहत बृहस्पतिवार को सातवें दिन गोल मार्केट में पौधे लगाए गए। ट्रस्ट के सदस्य हरीश भाटिया ने अपने पौत्र के साथ पौधरोपण किया।
संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी : निस्वार्थ सोशल ट्रस्ट द्वारा शहर को हरा-भरा बनाने के लिए चलाए जा रहे अनूठे अभियान 'पेड़ लगाओ-शहर के हरा-भरा बनाओ' के तहत बृहस्पतिवार को सातवें दिन गोल मार्केट में पौधे लगाए गए। ट्रस्ट के सदस्य हरीश भाटिया ने अपने पौत्र के साथ पौधरोपण किया।
ट्रस्ट के प्रधान ब्रजेश चोपड़ा ने कहा कि इस अभियान के तहत 6 जुलाई से 5 अगस्त तक पौधरोपण कार्यक्रम में शहर की सभी सामाजिक संस्थाओं व स्कूलों के सहयोग से पौधे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ट्रस्ट के सदस्यों सहित किसी भी व्यक्ति अपने जन्मदिन पर पौधा लगाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान के समापन पर 5 अगस्त को विशाल अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत करीबन 500 पौधे लगाकर एक रिकार्ड बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पौधरोपण के बाद उस पौधे के संरक्षण को लेकर भी ट्रस्ट अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। ताकि आने वाले दिनों में शहर हरा-भरा बन सके। इस मौके पर रमेश प्रभाकर, सु¨रद्र शर्मा, हंसराज ग्रोवर, सुनील कटारिया, विजय कुमार, र¨वद्र कत्याल, अर्जुन दास, रजिन्द्र ¨सह, अर्जुन मुनियाल व दीपक बख्शी मौजूद रहे।