29 फरवरी को जन्मे 23 बच्चे, परिजन बोले-खास खुशी मिली
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज और नागरिक अस्पताल में 29 फरवरी शाम पांच बजे तक 23 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें 16 बच्चे मेडिकल कॉलेज में जन्मे। बच्चों के परिजनों ने कहा कि यह खास खुशी का मौका है।
जागरण संवाददाता, करनाल : कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज और नागरिक अस्पताल में 29 फरवरी शाम पांच बजे तक 23 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें 16 बच्चे मेडिकल कॉलेज में जन्मे। बच्चों के परिजनों ने कहा कि यह खास खुशी का मौका है।
खगोलीय और गणितीय गणना से भी 29 फरवरी का विशेष महत्व है। क्योंकि, यह चार साल में एक बार आती है। इसका सबसे बड़ा असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति का जन्म दिन चार साल में एक बार मनाया जाता है। परिजनों को जन्मदिन मनाने के लिए 29 फरवरी का बेसब्री से इंतजार होता है। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे का चार साल में एक बार जन्म दिन मनाया जाता है। बच्चों के परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं था। जीवन पर लीप ईयर का असर
जिन लोगों का जन्म 29 फरवरी को आता है, वे अपना वास्तविक जन्मदिन 4 साल में ही एक बार मना पाते हैं। हालांकि सांकेतिक रूप से वे 28 फरवरी को अपना जन्मदिन मना लेते हैं। लेकिन सरकारी कागजों में, कानूनी दस्तावेजों में तो यह 29 फरवरी ही आधिकारिक तिथि के रूप में दर्ज होती है। मजे की बात यह है कि 29 फरवरी को जन्मे व्यक्ति को अपना वास्तविक 25वां जन्मदिन मनाने के लिए पूरे 100 साल का होना पड़ेगा।