आज बादल, दो दिन ओलावृष्टि और बारिश के आसार
फोटो---01 नंबर है। तीन दिन से साफ चल रहे मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
जागरण संवाददाता, करनाल
तीन दिन से साफ चल रहे मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बादल छाने की संभावना जताई है। तेज हवा भी चल सकती है। 5 और 6 मार्च को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। मौसम के इस बदलाव को कृषि विशेषज्ञ ठीक नहीं मान रहे हैं। उनका अनुमान है कि इस समय बारिश या ओलावृष्टि होना खतरे से खाली नहीं है। खासकर गेहूं की फसल खराब हो सकती है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी से किसानों के चेहरे मुरझाए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसद दर्ज की गई, जो शाम को घटकर 65 फीसद रह गई। हवा 2.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। फिलहाल यह है गेहूं की स्थिति
जिले में 1.72 लाख हैक्टेयर में गेहूं की बुआई की गई है। 60 फीसद क्षेत्रफल में गेहूं की अगेती फसल की बुआई की गई है। इस फसल पर बालियां आ चुकी हैं। अब मार्च माह में यह पककर तैयार होगी। 40 फीसद पछेती फसल भी निसर रही है। किसी भी सूरत में बारिश या ओलावृष्टि होती है तो इसका नुकसान किसानों को झेलना पड़ सकता है। फसल इस बार बहुत अच्छी स्थिति में है, क्योंकि ठंड लंबी चली है और अच्छी पड़ी है। इस बार बंपर पैदावार की उम्मीद है। मौसम खुलने से पार्कों में चहल-कदमी बढ़ी
पिछले तीन दिन से मौसम खुला है। तेज धूप खिल रही है। इससे पार्कों में चहल-कदमी बढ़ गई है। पार्कों में खिले फूलों की भांति सैर-सपाटे के दौरान खिली हुई नजर आती है। लेकिन अगले तीन दिन फिर मौसम में गड़बड़ी की आशंका जताई है।