एमए हिदी की तीन छात्राएं मैरिट पर
दयाल सिंह कॉलेज करनाल की तीन छात्राओं ने एम .ए. हिदी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त कर कॉलेज के गौरव को बढ़ाया है।
जागरण संवाददाता, करनाल
दयाल सिंह कॉलेज करनाल की तीन छात्राओं ने एमए हिदी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त कर कॉलेज के गौरव को बढ़ाया है। सपना ने 500 में से 353 पिकी ने 349 नीतू ने 345 अंक प्राप्त कर मेरिट में आने पर कॉलेज के प्राचार्य और हिदी विभाग के शिक्षकों को इसका श्रेय देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर भारद्वाज ने छात्राओं को मिठाई खिलाते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी और जीवन में इसी प्रकार उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने का आह्वान किया। हिदी विभागाध्यक्ष डॉ. रणधीर सिंह ने छात्राओं की ओर से किए कड़े परिश्रम की सराहना की। अमेरिका जैसे विकसित देश ने हिदी भाषा और भारतीय संस्कृति को सीखने के लिए पहली कक्षा से ही हिदी पढ़ाने के लिए करोड़ों डालर का बजट स्वीकृत किया है। इसलिए आज हिदी भाषा सीखने और सिखाने वालों की दुनिया में मांग जोर पकड़ रही है।