फर्जी कागजात से प्लाट की रजिस्ट्री करवाने पर महिला गिरफ्तार
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र कुरुक्षेत्र पुलिस ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीप
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र पुलिस ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टर-तीन में एक प्लाट के फर्जी कागजात पेश पर रजिस्ट्री करवाने की महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित महिला से उसके अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 27 दिसंबर 2021 को जिला करनाल के निसिग निवासी महिला प्रवेश रानी ने बताया कि उसने एचएसवीपी कुरुक्षेत्र के सेक्टर तीन में एक प्लाट खरीदा था। उसने साल 2010 में ही इस प्लाट की 25 प्रतिशत हिस्से पर मकान बना लिया था। प्लाट में बिजली, पानी और सीवर का कनेक्शन भी उसके नाम पर ही है। उन्होंने इस मकान को नई दिल्ली की खुराना इंजीनियरिग वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड को किराए पर दिया था। कंपनी की ओर से उन्हें लगातार किराया दिया गया। लेकिन दिसंबर 2021 में कंपनी ने किराया देने से मना कर दिया। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि आपने अपना मकान नीनू रानी को बेच दिया है और अब वह भी उनसे किराये की मांग कर रहे हैं।
एचएसवीपी कार्यालय में की पूछताछ
इसके बाद उन्होंने एचएसवीपी के कार्यालय में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि उनका प्लाट नीनू रानी के नाम पर ट्रांसफर हो गया है। आरोपित महिला ने फर्जी कागजातों को आधार पर धोखाधड़ी से उसके मकान की रजिस्ट्री अपने नाम पर करवाई है। इसकी शिकायत मिलने पर थाना सदर थानेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक शमशेर सिंह को सौंपी गई। टीम ने मामले में जांच करते हुए मंगलवार को करनाल निवासी आरोपित महिला नीनू रानी को गिरफ्तार कर लिया है।