शिक्षा का महत्व व देश प्रेम का पाठ पढ़ाया
कैमला गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा का महत्व और देश प्रेम विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : कैमला गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा का महत्व और देश प्रेम विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट बलराज मलिक बतौर मुख्य अतिथि और गीतकार सुभाष शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि विद्यार्थियों से रूबरू हुए। उन्होंने छात्रों को सर्वहित की मानसिकता रखने और भौतिक सुखों के पीछे ना दौड़कर स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैमला में आयोजित शिक्षा का महत्व कार्यक्रम में छात्रों को प्रेरित किया। एडवोकेट बलराज मलिक ने कहा कि शिक्षा तभी सिद्ध होगी जब मनुष्य की मानसिकता सर्वहित की होगी। लेकिन मनुष्य इस बात को भूलकर केवल मात्र अपने हित के बारे में सोचता है जोकि गलत है। हमको सभी के हित के बारे में सोचना चाहिए। दूसरा, मनुष्य भौतिक सुखों के पीछे दौड़ता रहता है। गीतकार सुभाष शर्मा ने पर्यावरण व देशभक्ति की कविताओं से बच्चों को जागरूक किया। वहीं, प्रधानाचार्य हवासिंह ने कहा कि इस तरह कार्यक्रम करने से विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच के साथ, नई ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर मोहन सिंह, डॉ. राधे श्याम भारतीय, राजसिंह, विनोद गुप्ता, दीपक शर्मा, मोहिद्र पाल, जोगिद्र सिंह, सुषमा धनखड़, सुमन, मधु, सविता, रेणुका, यशपाल शर्मा, रामफल, वीरेंद्र शास्त्री और अंजू मौजूद रही।