शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए शिक्षक अशोक मान का सम्मान
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजकीय प्राइमरी स्कूल गोली के हेड टीचर अशोक मान को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने सम्मानित किया। मुख्य शिक्षक अशोक मान ने बताया कि शून्य निवेश नवाचार यानी बिना खर्च के शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाना ऐसे तरीके जिन्हें शिक्षक अपनी कक्षा में प्रयोग कर शिक्षा में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
संवाद सहयोगी, बल्ला : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजकीय प्राइमरी स्कूल गोली के हेड टीचर अशोक मान को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने सम्मानित किया। मुख्य शिक्षक अशोक मान ने बताया कि शून्य निवेश नवाचार यानी बिना खर्च के शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाना ऐसे तरीके जिन्हें शिक्षक अपनी कक्षा में प्रयोग कर शिक्षा में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। यह तरीका राष्ट्रीय स्तर पर एक नवाचार बन सकता है, ऐसा आपने सोचा भी नहीं होगा। इस अवसर पर बीईओ परमजीत चहल, धर्मपाल, महावीर सिंह, सुनील ढुल, दिनेश, जयपाल लाठर, अनिल सैनी, गायत्री शर्मा, उर्मिला मान, गीता मौजूद थे।