सुहागिनों ने चांद का दीदार कर खोला व्रत
सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला पर्व करवाचौथ उत्साह के साथ मनाया गया।
संवाद सूत्र, निसिग
सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला पर्व करवाचौथ उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर बीते कई दिनों से बाजारों में खरीदारी के समय महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा था। वीरवार को महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखा। उन्होंने रात को चांद के साथ पति का दीदार करने के बाद ही व्रत खोला। इससे पूर्व उन्होंने पति के हाथों से जल पीया। चंद्रमा को अर्घ्य दिया। बाद दोपहर महिलाओं ने शिव पार्वती की कथा सुनकर जलपान किया। महिला उषा देवी, सीमा देवी, रीना देवी और कृष्णा देवी सहित अन्य का कहना था कि करवाचौथ हर सुहागिन की जिदगी का अहम दिन होता है। इसमें भगवान से पति की लंबी आयु की कामना की जाती है। इस दिन महिलाए व्रत के कठिन नियमों को बड़ी सहजता और सादगी से पूरा करती हैं। महिलाओं ने चूड़ियां, मेहंदी, कपड़े और कॉस्मेटिक सामग्री खरीद सजती संवरती हैं। इन गांवों में नहीं मनाते करवाचौथ
करवाचौथ गांव कतलाहेड़ी, औंगद और गोंदर के क्षत्रिय समाज के चौहान गौत्र में नहीं मनाया जाता। समाज में व्रत को नही मनाने के पीछे कई पीढि़यों से चली आ रही एक पुरानी प्रथा है।