विश्व एड्स दिवस पर छात्रों को किया जागरूक
जागरण संवाददाता करनाल नव आशा नवप्रभात एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से बड़ा ग
जागरण संवाददाता, करनाल : नव आशा नवप्रभात एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से बड़ा गांव के गोल्डन वैली औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एड्स विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य नरेश गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि एड्स लाइलाज बीमारी है। एड्स एक वायरस है, जो शरीर की क्षमता को कमजोर कर देता है। इससे शरीर की रोगों से लडऩे की क्षमता कम होती चली जाती है। डा. राकेश शर्मा, डा. संजय ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान प्रश्नोत्तरी व निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। शुभम ने पहला, रजत ने दूसरा, आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दीक्षा ने पहला, हरमन ने दूसरा, हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डा. एसएन सिंह, डा. अरविद शर्मा, डा. अनिल गोयल, डा. संजय डा. राकेश शर्मा, हेमंत शर्मा, आरती देवी, पूनम देवी, संजय शर्मा मौजूद थे।