सशक्त नारी ही सशक्त समाज का आधार : जगदीप दून
भारत विकास परिषद शाखा द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
स्ह्लह्मश्रठ्ठद्द 2श्रद्वद्गठ्ठ ड्डह्मद्ग ह्लद्धद्ग ढ्डड्डह्यद्बह्य श्रद्घ ह्यह्लह्मश्रठ्ठद्द ह्यश्रष्द्बद्गह्ल4: छ्वड्डद्दस्त्रद्गद्गश्च ष्ठश्रश्रठ्ठ
संवाद सहयोगी, तरावड़ी: स्वागत पैलेस में हरियाणा पुलिस और भारत विकास परिषद शाखा की ओर से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डीएसपी जगदीप दून ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। भाविप महिला विग की अध्यक्ष सुनैना हंस और अध्यक्ष संजय सिगला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी सचिन ने की। थाना प्रभारी सचिन ने महिलाओं और छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करवाते हुए उन्हें पुलिस की 24 घंटे मिलने की सुरक्षा के बारे में समझाया।
महिलाओं के बीच मटका रेस और नींबू-चम्मच दौड़ प्रतियोगिता और रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई गई। मटका दौड़ में रीना, प्रवीण, बबली, प्रेमलता, मुन्नी देवी, सीमा प्रथम व मीना, कांता सिगला, नीरू अरोड़ा, वनीता, रजनी दूसरे व अंजू ममता, रजनी पाहुजा तीसरे स्थान पर रही। चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में सैजल, संजना लुथरा, अनुराधा, रूशी प्रथम, अंशू गरिमा, ज्योति, दीप्ति और रूबी दूसरे और नीरू अरोड़ा, अदिति रहेजा, छवि सिगला, अचेता और मोनिका तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर संजय सिगला, राकेश हंस, डॉ. प्रवीण गुप्ता, सुरेंद्र बंसल रिकू, दीपक गोयल, भारत भूषण, जयप्रकाश भारद्वाज, यशपाल सिगला, सतीश कक्कड़, बलदेव गिरधर, दीपक गोयल, चंद्रपाल, काजल गोयल, मीनू सिगला, प्रेमलता, पूजा बंसल और छाया शर्मा मौजूद थे।