गो संरक्षण के लिए सख्त कानून जरूरी : ज्ञानानंद
गायों की हत्या रोकने और गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने सहित कई मुद्दों पर श्री कृष्ण गोशाला में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में हुई संगोष्ठी में कई संतों व गोरक्षा से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
जागरण संवाददाता, करनाल : गायों की हत्या रोकने और गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने सहित कई मुद्दों पर श्री कृष्ण गोशाला में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में हुई संगोष्ठी में कई संतों व गोरक्षा से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। गाय को माता पद पर सुशोभित करना, विदेशी नस्ल जर्सी पर पूर्णतया रोक, गोचर भूमि गोमाताओं के लिए खाली करवाना तथा भारतीय गोवंश का संवर्धन व संरक्षण पर चर्चा हुई।
स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गाय की हत्या रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाने और इसे लागू करने की आवश्यकता है। गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलना चाहिए, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। सरकार से गोचर भूमियों को कब्जा मुक्त करवाने की मांग की है। इस अवसर पर आचार्य योगेंद्र, हरिओम तायल, श्रवण गर्ग, गोरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार, आजाद सिंह, गोपाल स्वामी, श्री कृष्ण गोशाला के प्रधान रमेश गुप्ता, अशोक कुमार गोयल, राम कुमार गुप्ता, पदम सेन गुप्ता, घनश्याम गोयल, सुनील गुप्ता, कृष्णलाल सिगला, स्वतंत्र कौशिक, पंडित दुलीचंद मौजूद रहे।