एंथम इंटरनेशनल स्कूल में खेल व योग में दिखाई प्रतिभा
प्रधानाचार्य मनोज गौतम ने कहा कि गुरु की शिक्षा पर अमल करना चाहिए। सशक्त बालक ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके उस पर काम करना चाहिए।
जागरण संवाददाता, करनाल : एंथम इंटरनेशनल स्कूल में खेल व योगा गतिविधियों में बच्चों ने भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डायरेक्टर वीणा खेत्रपाल ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को पढ़ लिखकर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। प्रधानाचार्य मनोज गौतम ने कहा कि गुरु की शिक्षा पर अमल करना चाहिए। सशक्त बालक ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके उस पर काम करना चाहिए। भारतीय इतिहास में गुरु गोविद सिंह के चार पुत्र जोरावर सिंह,फतेह सिंह,अजीत सिंह,जुझार सिंह,अभिमन्यु,खुदीराम बोस जैसे अनेक आदर्श बालक हुए। जिनके जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए।