गुरुनानक खालसा कॉलेज का मॉडल स्मार्ट स्टिक फॉर ब्लाइंड प्रथम
पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता में आशीश कुमार खालसा कॉलेज प्रथम आर्य कन्या गुरूकुल से पल्लवी तथा महिमा ने द्वितीय
जागरण संवाददाता, करनाल : गुरुनानक खालसा कॉलेज में डीजीएचई प्रायोजित अंतरजिला स्तरीय इंटर कॉलेज विज्ञान प्रदर्शन तथा पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने किया, जबकि प्रबंधन समिति के प्रधान कंवरजीत सिंह प्रिस ने स्टाफ व बच्चों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम संयोजक डा. देवी भूष्ण ने कहा कि भौतिक विज्ञान तथा रसायन विज्ञान दोनों विषयों को मिलाकर अलग-अलग कॉलेजों से 10 मॉडल आए। भौतिक विज्ञान में गुरुनानक खालसा कॉलेज का मॉडल स्मार्ट स्टिक फॉर ब्लाइंड प्रथम, केवीए डीएवी का सेव एनर्जी सेव अर्थ द्वितीय, जीसी डब्लयू का फायर अलार्म तृतीय तथा डीएवी पीजी कॉलेज के चंद्रयान ने सांत्वना पुरस्कार जीता। रसायन विज्ञान में पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के मॉडल ने प्रथम, जीसी डब्ल्यू के ह्यूमिनटी लास्ट होप ने द्वितीय, खालसा कॉलेज के स्पार्क फार्म बर्न बार्क ने तृतीय तथा केवीए डीएवी के बायो प्लास्टिक ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता में आशीश कुमार खालसा कॉलेज प्रथम, आर्य कन्या गुरूकुल से पल्लवी तथा महिमा ने द्वितीय तथा राजकीय कन्या महाविद्यालय से अंजली ने तृतीय स्थान पाया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय रसायन विभाग से डा. राज कमल पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के भौतिकी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रदर्शनी का आयोजन सांइस विभाग से प्रो. सीमा, अमीर सिंह, कविता, हरप्रीत की देखरेख में हुआ। उप प्राचार्या डा. रेणू गोसाई, डा. शशि मदान, प्रो. जुझार सिंह, डा. दीपक, प्रो. जगप्रीत, पूजा, रीति, अमरजीत, सोनिया वधावन ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।