Move to Jagran APP

प्रात: उठकर करना चाहिए प्रभु सुमिरन: प्रेम दीदी

करनाल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तरफ से सेक्टर 13 में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में इंद्री के पूर्व विधायक भीमसेन मेहता ने शिरकत की। सेक्टर सात सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी प्रेम दीदी ने कहा कि अब कलयुग का अंतिम चरण चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 07:07 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 07:07 AM (IST)
प्रात: उठकर करना चाहिए प्रभु सुमिरन: प्रेम दीदी
प्रात: उठकर करना चाहिए प्रभु सुमिरन: प्रेम दीदी

फोटो---30 नंबर है।

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, करनाल :

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तरफ से सेक्टर 13 में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में इंद्री के पूर्व विधायक भीमसेन मेहता ने शिरकत की।

सेक्टर सात सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी प्रेम दीदी ने कहा कि अब कलयुग का अंतिम चरण चल रहा है। कलयुग अभी जाने वाला है और सतयुग आने वाला है। परमपिता परमात्मा शिव ब्रह्मा तन द्वारा राजयोग की शिक्षा देकर सतयुगी दुनिया की स्थापना करते हैं। ज्ञान नेत्र हीन आत्माओं को ज्ञान का दिव्य चक्षु बांट रहे हैं।

ब्रह्माकुमारी संगीता बहन ने इस अवसर पर कहा कि जो प्रभात के समय जाग जाते हैं, वे प्रभु के बच्चे हैं। जो बाद में जागते हैं, वह भक्त हैं। जो उसके भी बाद जागते हैं वो रोगी तथा सबसे बाद जागने वाले भोगी होते हैं। इसलिए हमें प्रात: उठकर प्रभु सुमिरन करना चाहिए। शारीरिक व्यायाम भी करना चाहिए। बीके शिखा बहन ने कहा कि परमात्मा शिव निराकार हैं। हर आत्मा परमात्मा की संतान है व आपस में भाई-भाई है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष पार्षद वीर विक्रम ने कहा कि यह परमात्मा ज्ञान बहुत ऊंचा है। इसे प्रतिदिन सुनना चाहिए और ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। उन्होंने सभी को शिवरात्रि की बधाइयां दी। योग शिक्षक दिनेश गुलाटी ने कहा कि व्यवहारिक ढंग से परमात्मा पर न्यौछावर होना है। इस मौके पर हरिकृष्ण नारंग, आरएन अरोड़ा, सुनील वालिया, एनएल वर्मा, जेआर कालड़ा, केहर सिंह चोपड़ा, मोती राम कांबोज व कृष्ण गेरा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.