सर्वकर्मचारी संघ का प्रदर्शन तीन जुलाई को
सर्व कर्मचारी संघ सीटू इंटक व महासंघ की ज्वाइंट मीटिग सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय में हुई।
जागरण संवाददाता, करनाल
सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, इंटक और महासंघ की ज्वाइंट मीटिग सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय में हुई। इसमें केंद्रीय ट्रेड यूनियन और कर्मचारी संघों के आह्वान पर तीन जुलाई को पूरे देश में होने वाले विरोध प्रदर्शन की कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मलकीत सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण शर्मा, इंटक के जिला प्रधान जगमाल सिंह, ओमप्रकाश माटा तथा महासंघ से बलबीर सिंह मौजूद रहे। मीटिग मे तीन जुलाई के विरोध प्रदर्शन की तैयारी के लिए विभागों मे जानकारी के लिए ड्यूटी लगाई गई। केंद्र सरकार की निजीकरण की नीति के विरोध में यह प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य मांगों में मजदूरों को हर माह 10 किलो प्रति व्यक्ति राशन दिया जाए। उपभोक्ता और कर्मचारी विरोधी बिजली बिल रद्द किया जाए। कर्मचारियों व पेंशनर के डीए व एलटीसी से रोक हटाई जाए। इस मौके पर जिला सचिव इंद्रजीत चनालिया, जगमाल और विजय मौजूद रहे।