Move to Jagran APP

किसानों के समर्थन में मांगों को लेकर धरने पर गरजे सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारी

जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय प्रांगण में किसानों के समर्थन एवं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता संघ के निसिग ब्लाक प्रधान महेंद्र सिंह पांचाल ने की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 06:07 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 06:07 AM (IST)
किसानों के समर्थन में मांगों को लेकर धरने पर गरजे सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारी
किसानों के समर्थन में मांगों को लेकर धरने पर गरजे सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारी

संवाद सूत्र, निसिग : कस्बे के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय प्रांगण में किसानों के समर्थन एवं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता संघ के निसिग ब्लाक प्रधान महेंद्र सिंह पांचाल ने की।

prime article banner

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों पर अपनाई जा रही दमनकारी नीति निदनीय है। मौसम के उतार चढ़ाव की परवाह किए बिना रात दिन खेतों में काम कर देश का पेट भरने वाला किसान आज सड़कों पर है। लगातार किसानों के विरोध के बावजूद सरकार ने अपनी मनमानी करते हुए उन पर तीन अध्यादेश थोप दिए हैं। विरोध स्वरूप किसान संगठित होकर अपनी आवाज उठाने के प्रयास में सड़कों पर प्रशासन की यातनाएं झेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को भी मांगे शीघ्र पूरी करने के आश्वासन तो दिए जा रहे हैं, लेकिन नहीं किया गया। कर्मचारियों में गहरा रोष है। सरकार सभी विभागों को खत्म कर निजीकरण करना चाहती है। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा नही किया गया तो भविष्य में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

धरने का आयोजन राज्य कमेटी के आदेशानुसार किया गया। बिजली कर्मचारी आशा वर्कर, मिड-डे-मील, अध्यापक संघ नपा सफाई कर्मचारी, आंगनवाडी वर्कर सहित अन्य यूनियनों के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना देकर रोष जाहिर किया। कच्चे कर्मचारियों को पक्का, समान काम समान वेतन सहित अन्य मांगे है। इस मौके पर संघ सचिव ऋषिपाल, रामपाल, आल हरियाणा पावर कारपोरेशन यूनियन प्रधान राजेश कुमार, नपा सफाई कर्मी प्रधान इंद्र सिंह, हवा सिंह, ईशम सिंह, राजू, मीना, बिमला, सुशीला, कमलेश मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.