सड़क हादसे में नपा के सेनेटरी इंस्पेक्टर की मौत
संवाद सहयोगी, घरौंडा : हाईवे पर स्थित लिबर्टी के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में नगरपालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अर्पणा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार की रात नपा सेनेटरी इंस्पेक्टर लाभ ¨सह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव कुटेल जा रहा था। बाइक पर उसके साथ गांव के दो युवक भी सवार थे। लिबर्टी के पास उसकी बाइक के साथ दूसरी बाइक टकरा गई। इससे कुटेल निवासी सेनेटरी इंस्पेक्टर लाभ ¨सह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार शोएब अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलन पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात को दो बाइक भिड़ गई, जिसमें कुटेल निवासी लाभ ¨सह की मौत हो गई। मृतक के परिजन विजय की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।