सदा-ए-सरहद बस में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी
दिल्ली के ध्यानार्थ (मरीज दिल्ली की रहने वाली है) संवाद सहयोगी, घरौंडा : दिल्ली से लाहौर ज
संवाद सहयोगी, घरौंडा : दिल्ली से लाहौर जा रही सदा-ए-सरहद बस में अचानक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई। बस के चालक ने अर्पणा अस्पताल के सामने बस रोकी। इसके बाद महिला को अर्पणा अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी। अस्पताल से जानकारी के मुताबिक महिला का नाम जुबीर निशां पत्नी बतीसा है, जो दिल्ली की रहने वाली है। उपचार के बाद बाद महिला को बस में बैठाया गया और बस गंतव्य को रवाना हो गई।
सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे दिल्ली से लाहौर की तरफ जा रही सदा-ए-सरहद बस में साठ वर्षीय बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई। उनकी खराब हालत को देखते हुए बस चालक ने मधुबन स्थित अर्पणा अस्पताल के नजदीक बस को रोक दिया। ब्रेक लगते ही सुरक्षाकर्मियों ने बस की घेराबंदी कर ली। बस करीब पंद्रह मिनट तक रुकी रही। बुजुर्ग महिला को अर्पणा अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉ. विकास कुमार ने उनका ट्रीटमेंट किया और थोड़ी देर बाद छुट्टी दे दी गई। डाक्टर के मुताबिक बुजुर्ग महिला को वॉमि¨टग की समस्या थी।