Move to Jagran APP

बदला हवा का रूख, सुबह की सर्दी कर सकती है वापसी

फरवरी में ही मौसम इतना गर्म हो गया कि जैसे सर्दी पूर्ण रूप से चली गई हो। इस समय मौसम की जो परिस्थितियां चल रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 07:37 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 07:37 AM (IST)
बदला हवा का रूख, सुबह की सर्दी कर सकती है वापसी
बदला हवा का रूख, सुबह की सर्दी कर सकती है वापसी

जागरण संवाददाता, करनाल : फरवरी में ही मौसम इतना गर्म हो गया कि जैसे सर्दी पूर्ण रूप से चली गई हो। इस समय मौसम की जो परिस्थितियां चल रही हैं उसमें ऐसा मौसम मार्च के पहले पखवाड़े में देखने को मिलता है। लेकिन फरवरी में इतनी गर्मी ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। यही कारण है कि तापमान रोजाना नए रिकार्ड बना रहा है। इस बार फरवरी में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है जो पिछले 10 सालों में सर्वाधिक है। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में दो सप्ताह से दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। रात के तापमान में भी अधिकांश जगहों पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन अब हवा के रूख में तब्दीली देखने को मिली है। अब स्थितियां बदल रही है पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पार कर पूर्वी दिशा में चला गया है। पहाड़ों पर मौसमी हलचल लगभग बंद हो गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अब ठंडी हवा पहाड़ी क्षेत्र से मैदानी इलाकों की तरफ चलेंगी जिसके प्रभाव पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है। कुछ जगहों पर दिन व रात के तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है।

loksabha election banner

पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में भी गिरावट आई

हवा का रूख बदलने से पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान पर भी असर देखने को मिला है। रविवार को अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। अगले दो-तीन दिनों तक उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा का प्रभाव रहेगा जिसके कारण विभिन्न क्षेत्रों में तापमान इसी तरह से और नीचे जाएगा। तापमान में गिरावट के कारण अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ व सहारनपुर के आसपास के भागों में सुबह की सर्दी एक बार फिर वापसी कर सकती है।

रविवार को यह रहा दिनभर मौसम का हाल

रविवार को अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसद दर्ज की गई जो शाम को घटकर 66 फीसद रह गई। हवा का दबाव सुबह 11.2 फीसद दर्ज किया गया जो शाम तक बढ़कर 17.1 फीसद हो गया। हवा 2.4 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुंसधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.