राष्ट्रीय संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण पर शोध प्रस्तुत
गुरुनानक खालसा कॉलेज में हरियाणा संस्कृत अकादमी पंचकूला के सौजन्य से राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : गुरुनानक खालसा कॉलेज में हरियाणा संस्कृत अकादमी पंचकूला के सौजन्य से राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्कृत वादमंत्र में पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित चौ. वेदप्रकाश उपाध्याय मुख्य अतिथि रहे। चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा के भूतपूर्व कुलपति डा. राधेश्याम शर्मा रहे। डा. वेद प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि पांच तत्व पर्यावरण के मूल हैं। संस्कृत साहित्य ने हमेशा पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया है। प्राचार्य डा. सीमा शर्मा संगोष्ठी के विषय वस्तु पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता आचार्य महावीर प्रसाद शास्त्री ने अपने विचार रखे व शोध पत्र प्रस्तुत किए। मंच का संचालन संगोष्ठी संयोजक डा. बीर सिंह एवं प्रो. डिपल ने सफलता पूर्वक किया। इस दौरान एनएसएस के स्वयंसेवकों के साथ पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. एसके गोयल, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. गुरमुख सिंह वडैच, डॉ. अंजू शर्मा, प्रो. बलजीत कौर, डा. मनीषा झा, डॉ. गुरिद्र सिंह, राजकीय महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनुराधा पूनिया, डॉ. देवी भूषण, डॉ. रेणू गोसाई मौजूद थे।