केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में मनाया गणतंत्र दिवस
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में गणतंत्र दिवस मनाया गया। निदेशक डा. प्रबोध चंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया।

जागरण संवाददाता, करनाल : केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में गणतंत्र दिवस मनाया गया। निदेशक डा. प्रबोध चंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया। भारतीय संविधान लचीला है। समय के अनुसार इसमें संशोधन किए जा सकते है। न्यायपालिका भी संविधान के दायरे में रहकर फैसला करती है।
ब्राह्मण सभा में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
करनाल : सारस्वत ब्राह्मण सभा की ओर से सेक्टर आठ स्थित भवन में गणतंत्र दिवस पर सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक आरएन वासुदेवा ने ध्वजारोहण किया। वासुदेवा ने कहा कि सब एकता, अखंडता व समृद्धि के लिए कार्य करें। राजिदर शर्मा, गुरचरण लखनपाल, शामलाल शर्मा, कर्ण कुमार, कुंदनलाल शर्मा, कस्तूरीलाल पुंज, अशोक बतूरा, ज्ञानभूषण शर्मा, सुभाष शर्मा, एसपी शर्मा, भारत भूषण शर्मा, सुखदेव शर्मा, एचकेएल टंडन, नीलम चोपड़ा, अमन शर्मा, सोम कालिया, विनोद लखनपाल व अनिरूद्ध शर्मा मौजूद रहे।
फोटो---45 नंबर है।
खालसा स्कूल में फहराया तिरंगा
करनाल : गुरुनानक शेखपुरा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दर्शन सहगल ने राष्ट्र गान गाया। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर बलविद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, गुरुपाल सिंह डोनी, वरिद्र सिंह लाडी, दर्शन सिंह सहगल, सरविदर सिंह भल्ला मौजूद रहे।
शहीदों के मार्ग पर चलने का संकल्प
करनाल : कांग्रेस सेवादल की ओर से नीलोखेड़ी के आर्यन पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान व प्रदेश महासचिव जोगिद्र चौहान ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने शहीदों के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान, महिला वर्ग प्रदेश अध्यक्ष सुनीता शर्मा, प्रदेश महासचिव जोगिद्र चौहान, संजय शर्मा, प्रदेश सचिव जगीर सैनी, जिला प्रधान अनिल शर्मा, ग्रामीण जिला प्रधान मदन राणा व प्रदेश महासचिव पूजा मल्होत्रा मौजूद रही।
Edited By Jagran