Move to Jagran APP

ठंड से मिलेगी राहत, मौसम रहेगा साफ

जागरण संवाददाता करनाल मौसम में हो रहे बदलाव का सिलसिला अब रुकेगा। बीते दिनों कभी बरसात

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2021 07:56 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2021 07:56 PM (IST)
ठंड से मिलेगी राहत, मौसम रहेगा साफ
ठंड से मिलेगी राहत, मौसम रहेगा साफ

जागरण संवाददाता, करनाल: मौसम में हो रहे बदलाव का सिलसिला अब रुकेगा। बीते दिनों कभी बरसात, कभी धुंध तो कभी शीतलहर ने लोगों को परेशानी में डाला हुआ था। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अब ठंड व कोहरे से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड बरकरार रहेगी, लेकिन मौसम साफ होने की वजह से दिन में लोगों को राहत मिल सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 67 फीसदी रह गई। हवा का दबा सुबह के समय 7.5 फीसदी था जो शाम को बढ़कर 11.5 फीसदी तक पहुंच गया। हवा 1.7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। नमी की मात्रा में गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन दिन के तापमान में इजाफा हो सकता है।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि मौसम में हो रहे बदलाव का सिलसिला अब रुकेगा। बीते दिनों कभी बरसात, कभी धुंध तो कभी शीतलहर ने लोगों को परेशानी में डाला हुआ था। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अब ठंड व कोहरे से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड बरकरार रहेगी, लेकिन मौसम साफ होने की वजह से दिन में लोगों को राहत मिल सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.