रत्नावली युवा सांग महोत्सव 26 से होगा शुरू
डीएवी पीजी कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा एवं सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से प्रायोजित रत्नावली युवा सांग महोत्सव का आयोजन 26 फरवरी से 1 मार्च तक दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, करनाल : डीएवी पीजी कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा एवं सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से प्रायोजित रत्नावली युवा सांग महोत्सव का आयोजन 26 फरवरी से 1 मार्च तक दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि सांग हरियाणा की संस्कृति की अमूल्य एवं सुंदर धरोहर है। इसको संजोए रखना समाज में अति आवश्यक है। 26 फरवरी को धनपत ¨सह की ओर से रचित गोपी चंद सांग का मंचन एसडी कालेज पानीपत के छात्रों द्वारा किया जाएगा। 27 फरवरी को मांगे राम द्वारा रचित राजा वीर विक्रमजीत खांडेराव परि सांग का मंचन आरकेएसडी कॉलेज, कैथल के छात्रों द्वारा किया जाएगा। 28 फरवरी को मांगे राम द्वारा रचित सांग ¨पगला भरतरि को एसडी कॉलेज अंबाला के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं 1 मार्च को पंडित लख्मी चंद द्वारा रचित सांग राजा हरिश्चंद्र को आर्य पीजी कॉलेज के छात्रों द्वारा दर्शाया जाएगा। चारों टीमें हरियाणा प्रदेश की सांग की सबसे अच्छी प्रस्तुति वाली टीमें हैं जिन्हें हरियाणा में राज्य स्तर पर चयनित किया जा चुका है। सांग महोत्सव का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। इसके लिए कोआर्डिनेटर डॉ. रितू कालिया तथा संयोजक डा. मीनाक्षी कुंडू को बनाया गया है। सांग में भाग ले रही चारों टीमों को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये की धनराशि बतौर पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।