Move to Jagran APP

श्रमिकों की मदद के लिए राशन किट का वितरण

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी संगठन के बूथ इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की पहचान करें और उनको खाद्य सामग्री व स्वास्थ्य संबंधी वस्तुएं उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में किसी भी श्रमिक को हरियाणा से पलायन नहीं होना चाहिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार के प्रभारी विरेंद्र सिंह राठौर प्रवासी कामगारों को राशन किट वितरित करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने घरौंडा व करनाल विधानसभा क्षेत्र के लॉकडाउन के चलते प्रवासी कामगारों को जरूरत का सामान वितरित किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 07:33 AM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 07:33 AM (IST)
श्रमिकों की मदद के लिए राशन किट का वितरण
श्रमिकों की मदद के लिए राशन किट का वितरण

संवाद सहयोगी, घरौंडा : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी संगठन के बूथ इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की पहचान करें और उनको खाद्य सामग्री व स्वास्थ्य संबंधी वस्तुएं उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में किसी भी श्रमिक को हरियाणा से पलायन नहीं होना चाहिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार के प्रभारी विरेंद्र सिंह राठौर प्रवासी कामगारों को राशन किट वितरित करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने घरौंडा व करनाल विधानसभा क्षेत्र के लॉकडाउन के चलते प्रवासी कामगारों को जरूरत का सामान वितरित किया। कांग्रेस नेता विरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि आज सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करना चाहिए। प्रत्येक नेता व विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 90 विधायकों को अपने एक साल का वेतन जनसेवा पर खर्च करना चाहिए। इस मौके पर वेदपाल राणा, गोल्डी सिंह, इंद्रपाल विर्क, बसंत सिंह, मनोज, मनीष कैरवाली मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.