राजा उत्तानपात सांग का दर्शकों ने उठाया लुत्फ
श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में सांग का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को राजा उत्तानपात सांग का मंचन किया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में सांग का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को राजा उत्तानपात सांग का मंचन किया गया। उसमें दिखाया गया कि अवधपुरी के राजा उत्तानपात को संतान नहीं होती है और उसकी रानी अपनी छोटी बहन से उसकी शादी करा देती है। रानी की छोटी बहन राजा से वचन लेती है कि वह केवल मेरी बात मानेगा। उसके बाद दोनों रानियों को ही बेटे हो जाते हैं। छोटी रानी बड़ी रानी के बेटे को घर से निकलवा देती है। जिसका नाम ध्रुव भगत होता है। वह राजपाट छोड़ कर भक्ति करता है और पूरी दुनिया में अलग पहचान बनाता है। वह अपनी विद्वता से ध्रुव तारे की तरह चमकता है। पालाराम पहलवान ने बताया कि 18 फरवरी तक सांग का आयोजन किया जाएगा। 19 फरवरी को रागनियों का कार्यक्रम होगा। महाशिवरात्रि के दिन शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर प्रधान अविनाश बंसल, मदन मोहन शमर, गौरव गर्ग, राधेश्याम गोयल, पालाराम पहलवान, अनिल गोयल, कैलाश गुप्ता, विनोद भाटिया, काशीनाथ यादव आदि मौजूद रहे।