Move to Jagran APP

धनतेरस पर बरसेगा धन, 754 टू-व्हीलर और 215 फोर व्हीलर की बु¨कग

जागरण संवाददाता, करनाल धनतेरस और दीपोत्सव के लिए कर्णनगरी के बाजार पूरी तरह से तैयार है। व्यापार का पहिया भी गति पकड़ने लगा है। बाजार में कपड़े, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक और ज्वेलरी के साथ-साथ ऑटो मोबाइल सेक्टर में भी रौनक है। वहीं, लोग भी खरीदारी के लिए मार्केट में पहुंच रहे है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 08:23 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 08:23 PM (IST)
धनतेरस पर बरसेगा धन, 754 टू-व्हीलर और 215 फोर व्हीलर की बु¨कग
धनतेरस पर बरसेगा धन, 754 टू-व्हीलर और 215 फोर व्हीलर की बु¨कग

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

धनतेरस और दीपोत्सव के लिए कर्णनगरी के बाजार पूरी तरह से तैयार है। व्यापार का पहिया भी गति पकड़ने लगा है। बाजार में कपड़े, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक और ज्वेलरी के साथ-साथ ऑटो मोबाइल सेक्टर में भी रौनक है। वहीं, लोग भी खरीदारी के लिए मार्केट में पहुंच रहे है। धनतेरस से एक दिन पहले भी बाजारों में लोगों ने काफी खरीदारी की। वहीं, आटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के कई लोगों ने एडवांस बु¨कग भी कराई, जिसकी वे पर्व के दिन ही डिलिवरी लेंगे। अलग-अलग शोरूम पर टू-व्हीलर की शाम चार बजे तक 754 और फोर व्हीलर की 215 बु¨कग हुई हैं। करोड़ों के व्यापार का अनुमान

करनाल में धनतेरस पर करोड़ों रुपये का व्यापार होता है। इसके लिए एक दिन पहले तक दुकानदार और शोरूम संचालक भी तैयारियां करते दिखाई दिए। दुकानदारों के अनुसार श्राद्धपक्ष से बाजार सूने थे। नवरात्र के बाद दिवाली पर ही लोगों के मार्केट में आने से व्यापार गति पकड़ता है। इस बार जीएसटी और नोटबंदी का असर खत्म हो चुका है। ऐसे में पर्व के दिन काम अच्छा निकलने की उम्मीद है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर चल रही ऑफर्स की भरमार

धनतेरस पर सबसे ज्यादा खरीदारी बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की होती है। शहर के बाजारों में कई जगहों पर बर्तनों के स्टाल लगे हैं। जहां लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा इन दिनों इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुकानों और शोरूमों में भी काफी भीड़ दिखाई दे रही है। मोबाइल प्लानेट के संचालक उदित बजाज और मितेशी शोरूम के संचालक अभिनव गुप्ता और दीपक के अनुसार एलईडी, लैपटॉप, वा¨शग मशीन, ओवन और अन्य घरेलू उपकरणों की खरीद पर ग्राहकों को विशेष डिस्काउंट ऑफर दिए हैं। लोग खरीदारी करने पहुंचने लगे हैं। डिस्काउंट और इंश्योरेंस प्लान का बेनिफिट

टीवीएस शोरूम के संचालक वरुण गुप्ता के अनुसार टू-व्हीलर पर कैश डिस्काउंट के अलावा इंश्योरेंस प्लान का भी बेनिफिट दिया जा रहा है। इसका लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। वहीं जीप ाअैर हुंडई शोरूम के संचालक कार्तिक के अनुसार शाम तक काफी उनके यहां 60 से ज्यादा गाड़ियों की बु¨कग हुई। कई ऑफर्स के साथ लोग धनतेरस के दिन वाहन की डिलिवरी लेंगे।

फोटो---17 नंबर है।

चांदी खरीदने से मिलती है मन की शांति

माता सरस्वती ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक ज्योतिषाचार्य यशपाल हंस के अनुसार इस पर्व पर बर्तन और चांदी खरीदने का विधान है। चांदी खरीदने का महत्व यह है कि चांदी चंद्रमा की स्वामी है। यदि इस विशेष दिन पर चांदी खरीदने से हमारे मन को शांति मिलती है और शरीर में भी ऊर्जा का संचार होता है। फोटो---18 नंबर है।

विशेष दिन पर खरीदारी का महत्व चार गुणा

पंडित सतीश वशिष्ठ के अनुसार इस बार धन त्रयोदशी पर सोमपर्दोस व्रत होने से इसकी मान्यता चार गुणा बढ़ गई है, क्योंकि इस दिन धनवंतरी की जन्मतिथि और हस्त नक्षत्र होने से खरीदा सामान का महत्व चार गुणा बढ़ जाता है। इस दिन जो भी वस्तु खरीदी जाएगी। उससे पूरे वर्ष मां लक्ष्मी की कृपा भक्तों पर बनी रहेगी। बर्तन की खरीदारी तो इस दिन जरूर करनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.