मौसम का फिर यू-टर्न, आज ओर कल बरसात के आसार
जम्मू-कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाले 24 घंटे में साफ तौर पर देखने को मिल सकता है। दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
जागरण संवाददाता, करनाल
मौसम ने एक बार फिर यू-टर्न लिया है। जम्मू-कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाले 24 घंटे में साफ तौर पर देखने को मिल सकता है। दिल्ली, एनसीआर सहित हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि 24 व 25 मार्च को बरसात हो सकती है। 26 व 27 मार्च प्रदेश के विभिन्न हिस्सों आंशिक बादल छा सकते हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
सुबह के समय नमी की मात्रा 90 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 53 फीसदी रह गई। हवा 3.7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक इस सप्ताह मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है। पहले से था फसल को नुकसान, अब बरसात हुई तो नष्ट होंगी
पिछले दिनों ताबड़तोड़ बरसात ने पहले गेहूं की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। कृषि विभाग ने 25 से 30 प्रति नुकसान का अनुमान जताया था। अब एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। दो दिन बरसात की संभावना जाहिर की है। ऐसे में बरसात होती है तो फसलें पूरी तरह से नष्ट हो जाएंगी।