Move to Jagran APP

शंखनाद से की प्रभातफेरी की शुरुआत

श्री शिव शक्ति जागृति मंच की ओर से सोमवार को प्रभातफेरी की शुरुआत 21 पंडितों द्वारा सामूहिक शंखनाद से की गई। पंकज भारती ने नारियल तोड़कर प्रभातफेरी को रवाना किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 09:26 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 09:26 AM (IST)
शंखनाद से की प्रभातफेरी की शुरुआत
शंखनाद से की प्रभातफेरी की शुरुआत

जागरण संवाददाता, करनाल : श्री शिव शक्ति जागृति मंच की ओर से सोमवार को प्रभातफेरी की शुरुआत 21 पंडितों द्वारा सामूहिक शंखनाद से की गई। पंकज भारती ने नारियल तोड़कर प्रभातफेरी को रवाना किया। भोलेनाथ की पालकी का स्वागत करने के लिए श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए। मंच के प्रधान सतपाल मनोचा ने कहा कि पालकी में विराजमान भोलेनाथ चमत्कार करते हैं। वह सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में यह प्रभातफेरी निकाली जा रही है। रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया जाएगा। प्रभातफेरी का अनिल छाबड़ा और सुनील के निवास पर भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर वीना सेठ, देवीदयाल अरोड़ा, सुमन गाबा, राजू, प्रवीन सचदेवा, राजू भुटानी, गगन सचदेवा, विनोद गुप्ता, मुरारी बत्तरा, सुनील मदान, प्रमोद नागपाल, सुनयना मदान, मोहन शर्मा, अनिल छाबड़ा व सनी चावला मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.