धर्म प्रचार के लिए प्रभातफेरी
जागरण संवाददाता, करनाल : श्रीराम मंदिर सेक्टर-8 की ओर से अध्यात्म का प्रचार करने के लिए प
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 07:52 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 07:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल : श्रीराम मंदिर सेक्टर-8 की ओर से अध्यात्म का प्रचार करने के लिए प्रभातफेरी निकाली गई। 22 नवंबर तक प्रतिदिन प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को प्रभातफेरी की शुभारंभ वेद दुआ के निवास से हुआ। सेक्टर आठ की गलियों में भगवान श्री राम के जयकारे गूंज उठे। तरसेम गुप्ता के निवास पर विश्राम लिया गया। अनु खट्टर, रामगोपाल शर्मा व गौरव शास्त्री ने भजन गाकर ईश्वर की महिमा का गुणगान किया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ कर आहुतियां डालीं। इस अवसर पर नीलम गुलाटी, अनिल छाबड़ा, जगन बतरा, सतीश शर्मा, अनिल, केशव अरोड़ा, नरेश तनेजा, अशोक मदान, सीमा बंसल और कमलेश कपूर मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें