पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी : बीईओ
द मिलेनियम स्कूल में पेड़ लगाओ और जीवन बचाओ का संदेश देने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सपना जैन ने विशेष रूप से शिरकत की।
जागरण संवाददाता, करनाल : द मिलेनियम स्कूल में पेड़ लगाओ और जीवन बचाओ का संदेश देने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सपना जैन ने विशेष रूप से शिरकत की। वन महोत्सव के इस अवसर पर बीईओ और ¨प्रसिपल संजय जोगाई ने पौधरोपण किया। उनके साथ प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों ने अपना-अपना पौधा लगाया और उनकी देखभाल करने का प्रण भी लिया।
बीईओ सपना जैन ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बचाना और स्वच्छ वातावरण का संदेश देना है। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी है।