Move to Jagran APP

रामनगर में पौधरोपण करके अभियान की शुरुआत

निर्मल समाज वेलफेयर सोसाइटी ने बरसात के सीजन में रामनगर से पौधरोपण अभियान शुरू किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Jul 2019 06:55 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 06:35 AM (IST)
रामनगर में पौधरोपण करके अभियान की शुरुआत
रामनगर में पौधरोपण करके अभियान की शुरुआत

जागरण संवादाता, करनाल : निर्मल समाज वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बरसात के सीजन में पौधरोपण अभियान की शुरुआत रोपित किए गए पौधों की देखभाल के संकल्प के साथ की गई। अभियान की शुरुआत में 1100 पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। यदि बरसात का क्रम चला तो यह लक्ष्य बढ़ाया जाएगा। संस्था सदस्य संगीता शर्मा ने कहा कि रामनगर में ऐसे स्थानों पर पौधे लगाए गए हैं जहां उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचे। इनकी नियमित देखभाल करेंगे। यह पौधे बड़े होकर इस क्षेत्र के वातावरण के शुद्धिकरण में अहम भूमिका निभाएंगे।

loksabha election banner

संस्था सदस्य लक्ष्मी सिघल, रीना देवी, कोषाध्यक्ष श्रीदत्त शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि पौधों को कोई क्षति नहीं पहुंचने दें। संस्था की अध्यक्ष शिक्षाविद् निर्मल दहिया ने कहा कि आज सबसे बड़ा राष्ट्रभक्त वही कहलाएगा जो पर्यावरण व प्रकृति की सुरक्षा करेगा। पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार है। इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इस बार संस्था ने दृढ़ निश्चय के साथ पौधरोपण अभियान छेड़ा है, ताकि इस तरह के कार्यक्रम महज दिखावा साबित नहीं हो। करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जिले में पौधरोपण किया जा रहा है। बारिश की स्थिति अनुसार अभियान को गति दी जाएगी। यह संस्था पर्यावरण के तमाम पहलुओं पर काम करेगी। जन-जन को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

दहिया ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन का कारण धरती से पेड़ों का सफाया कर देना है। यदि प्रकृति से छेड़छाड़ होती रही तो वह पलटवार करेगी। पेड़ ही पर्यावरण को संतुलित रखने का एकमात्र जरिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.