परमजीत भारद्वाज बने जिलाध्यक्ष
कांग्रेस नेता परमजीत भारद्वाज को राहुल गांधी युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत मौरे ने राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सतेंद्र वर्मा और प्रदेशाध्यक्ष जोगिद्र नरवाल की अनुशंसा पर करनाल जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने की।
जागरण संवाददाता, करनाल :
कांग्रेस नेता परमजीत भारद्वाज को राहुल गांधी युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत मौरे ने राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सतेंद्र वर्मा और प्रदेशाध्यक्ष जोगिद्र नरवाल की अनुशंसा पर करनाल जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने की। उन्होंने अपने कार्यालय में परमजीत भारद्वाज को नियुक्ति पत्र दिया। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि भारद्वाज पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता है। उनका पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। भारद्वाज अपनी जिम्मेदारी पर खरे उतरेंगे। परमजीत भारद्वाज ने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के आभारी है। इस मौके पर भूपिदर सिंह व जितेंद्र शर्मा मौजूद रहे।